Shahjahanpur news : किराने की दुकान से गुटखे की बोरी की चोरी,चौराहे पर लगे पुलिस के सी सी टीवी कैमरे बंद
किराने की दुकान से दिनदहाड़े गुटखे की बोरी की चोरी हो गई

shahjahanpur
4:05 AM, August 19, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। शनिवार की दोपहर को खुटार के बंडा चौराहा स्थित रविगुप्ता उर्फ पप्पू पुत्र रामनरेश की किराने की दुकान से दिनदहाड़े गुटखे की बोरी की चोरी हो गई जिसकी कीमत सत्रह हजार सात सौ रुपए बताई गई है। खास बात यह है कि दुकान खास चौराहे पर स्थित है और चौराहे पर निगरानी के लिए पुलिस ने सी सी टीवी कैमरे लगवा रखे हैं बेखौफ चोर फिर भी चोरी को अंजाम देते हैं और क्यों न दें जब वह घटना के समय बंद हो जाते हैं जब पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी और सी सी टीवी कैमरे खंगालने को कहा तो उसे बता दिया गया कि कैमरे बंद हैं पीड़ित के मुताबिक इससे पहले भी जब इसी दुकान से साइकिल उठी थी तो भी कैमरे बंद बताए गए थे सवाल है कि आखिर चोर को कैसे पता चलता है कि आज कैमरा बंद है।




