Shahjahanpur News : में आज़ादी के पर्व की रही धूम, स्कूली बच्चों की निकलीं प्रभात फेरियाँ
आज़ादी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया सरकारी दफ्तरो में ध्वजा रोहण कर राष्ट्रगान गाया गया तथा स्कूली बच्चों ने सड़कों पर प्रभात फेरी निकाली

shahjahanpur
2:31 PM, August 16, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। खुटार में आज़ादी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया सरकारी दफ्तरो में ध्वजा रोहण कर राष्ट्रगान गाया गया तथा स्कूली बच्चों ने सड़कों पर प्रभात फेरी निकाली तथा स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया हिंदू युवाओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सड़क पर रैली निकाल कर आज़ादी का पर्व मनाया खुटार की सड़कों पर युवाओं ने डीजे पर देश भक्ति के गीतों पर झूम कर जलवा बिखेरा साथ ही वंदे मातरम् का गान किया तथा स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी डी जे के साथ नगर में रैली निकाल हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मुस्तैद रहा।




