Shahjahanpur news : मुख्यमंत्री का व्यवस्था अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक के पास फोन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
सीयूजी नंबर पर फोन करके अनैतिक दबाव बनाने वाले युवक राहुल भारती पुत्र स्व हरिबक्श निवासी गांव अमईयापुर पूर्वी थाना अमृतपुर जिला फर्रुखाबाद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया है।

sonbhadra
6:59 PM, April 28, 2025
राहुल शुक्ला
सदर बाजार शाहजहांपुर। सोमवार को सदर बाजार पुलिस ने मुख्यमंत्री का व्यवस्था अधिकारी (लोक सेवक ) मीडिया प्रभारी बताकर पुलिस अधीक्षक के सीयूजी नंबर पर फोन करके अनैतिक दबाव बनाने वाले युवक राहुल भारती पुत्र स्व हरिबक्श निवासी गांव अमईयापुर पूर्वी थाना अमृतपुर जिला फर्रुखाबाद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से दो मोबाइल फोन एक पहचान पत्र फोटो युक्त जिसपर उत्तर प्रदेश शासन मनोज मिश्रा व्यवस्था अधिकारी, माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं एक पहचान पत्र न्यूज चैनल के नाम से तथा अन्य पहचान पत्र के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति राहुल भारती के नाम से बरामद हुई हैं।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि मैं आर स्टार न्यूज़ लाइव का पत्रकार हूं और मैं शारीरिक रूप से चर्म रोगी भी हूं जिसकारण मेरा इलाज चलता रहता है। और पत्रकारिता की कवरेज के दौरान मेरी मुलाकात कुछ ऐसे लोगो से हो जाती है जो मदद के लिए कहते हैं। तो मैं उन्हें अपने झांसे में लेकर कहता हूं कि मैं तुम्हारी सिफारिश बड़े अधिकारी से करवा दूंगा जिसके बदले हमें कुछ रुपए भी मिल जाते हैं। पढ़ा लिखा होने के कारण वार्ता करने में अधिकारियों से कोई परेशानी भी नहीं होती है। जिसके लिए हमने एक फर्जी आई कार्ड मनोज मिश्रा व्यवस्था अधिकारी /मीडिया प्रभारी के नाम से बनाया है जिसे आम जनता को अपने आप को मुख्यमंत्री का व्यवस्था अधिकारी व मीडिया प्रभारी बताता हूं । और उनसे धन प्राप्त करके उनकी सिफारिश उच्च अधिकारियों से फोन करके करवाता हूं। पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।




