Shahjahanpur News : किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने दुपट्टे से लटककर दे दी जान
किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने दुपट्टे से लटककर दे दी जान

shahjhanpur
8:19 PM, August 1, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर । घटना क्षेत्र के गांव सौफरी की है गांव के निवासी मुनीफ की 17 वर्षीय पुत्री फातिमा ने गुरूवार को छत के कुंडे में दुपट्टे से लटक कर जान दे दी है बताया जा रहा है कि घटना के समय पिता और मां खेत पर गए हुए थे तथा भाई जीशान और एक छोटी बहन नाजिमा स्कूल गई हुई थी खेत से वापस आए पिता घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देख आबाज लगाई लेकिन दरवाजा नही खुला तो पिता ने खिड़की से देखा की बेटी का शव फंदे से लटक रहा है तभी मौके पर चीख-पुकार मच गई । जानकारी पाकर पहुंचे लोगो ने दरवाजा तोड़ दिया और अन्दर जाकर देखा तो फातिमा छत के कुंडे में लटकी हुई थी जिसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की फातिमा के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।




