Shahjahanpur news : शिक्षक दिवस पर पीटीएल क्राइस्ट एकेडमी की तरफ़ से सम्मानित किए गए शिक्षक
खुटार की ओर से नगर के नंदलाल पैलेस में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

shahjahanpur
7:18 PM, September 5, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। गुरूवार को शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर पी टी एल क्राइस्ट एकेडमी खुटार की ओर से नगर के नंदलाल पैलेस में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया समारोह का संचालन क्राइस्ट एकेडमी के शिक्षक विद्नेश तिवारी ने किया सर्व प्रथम राष्ट्र निर्माता शिक्षक दिवस डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रुप में आए भाजपा नेता रजनीश दीक्षित ( लखीमू),पीटीएल क्राइस्ट एकेडमी के डायरेक्टर पीसी अलकजेंडर,ग्रामीण एशोशिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा तथा उनके साथ आए पत्रकार गणों द्वारा क्षेत्रीय शिक्षकों को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया साथ ही खुटार की आवाज सामाचार के संपादक विनोद कुमार ने अध्यापकों को कलम व डायरी भेंट किया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी पुवायां संजय पांडे व क्षेत्राधिकारी पंकजपंत भी शामिल हुए कार्यक्रम में आए अतिथियों व शिक्षकों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर क्राइस्ट एकेडमी के प्रधानाचार्य मनोज कुमार तथा समस्त वी स्टाफ, वनस्थली शिक्षण संस्थान सिकलापुर के प्रधानाचार्य रामनिवास मिश्र, शहीद ऊधम सिंह इंटर कॉलेज रामपुर कला के प्रधानाचार्य सर्वजीत सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर खुटार के प्रधानाचार्य नीरज मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजयशंकर अवस्थी, डॉक्टर प्रदीप शुक्ला, डॉक्टर कृष्णा कृष्ण मुरारी शुक्ला, अध्यापक कृष्णपाल सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव सहित तमाम शिक्षक गण मौजूद रहे।




