Shahjahanpur News : जिला जेल में खेल प्रतियोगिताएं प्रारंभ, अपर जिलाजज ने कराया शुभारंभ
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में शाहजहांपुर जिला जेल में बंदियों के मध्य विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं प्रारंभ की गई हैं

shahjahanpur
7:17 PM, August 29, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
शाहजहांपुर। गुरूवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में शाहजहांपुर जिला जेल में बंदियों के मध्य विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं प्रारंभ की गई हैं यह प्रतियोगिताएं महिला और पुरुष बंदियों के बीच में अलग-अलग आयोजित की जाएगी। खेल प्रत्योगिताओं का शुभारंभ अपर जिला जज पीयूष तिवारी द्वारा कराया गया है प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ दो दिवसीय खेल समारोह कल शुक्रवार को समाप्त होगा जिसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। अयोजित खेल प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल बैडमिंटन क्रिकेट रस्साकशी एवं दौड़ और लंबी कूद की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी साथ ही महिला बंदियों के बीच लेमन स्पून रेस, खो-खो, बैलून रेस एवं कबड्डी तथा बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। गुरुवार को प्रतियोगिताओं के शुभारंभ के अवसर पर आए अपर जिला जज पीयूष तिवारी का जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।




