Shahjahanpur news : बिना प्रस्ताव कटवाया स्कूल परिसर में खड़ा शेमल का पेड़
रुजहां कलां में प्राथमिक विद्यालय के परिसर में खड़ा शेमल का पेड़ बिना प्रस्ताव के रविवार रात कटवा दिया गया है।

shahjahanpur
7:11 PM, February 3, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
* गांव रुजहां कलां का मामला, स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी से किया इनकार
खुटार। गांव रुजहां कलां में प्राथमिक विद्यालय के परिसर में खड़ा शेमल का पेड़ बिना प्रस्ताव के रविवार रात कटवा दिया गया है। शेमल का पेड़ काफी पुराना बताया जा रहा है। 25 हजार रुपये की कीमत आंकी गई है।
प्राथमिक विद्यालय के परिसर से पेड़ कटवाने को लेकर प्रधान व अध्यापक पर आरोप लग रहे है। पेड़ कटवाने का न तो कोई प्रस्ताव हुआ है। और न ही नीलामी की गई है। कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई है। लेकिन खास बात यह है कि स्थानीय अधिकारियों को इस बात की भनक तक नहीं लगी। अधिकारी जानकारी से इनकार कर रहे है। सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर किसकी सह पर शेमल का पेड़ काटा गया है? प्राथमिक विद्यालय परिसर से कटा पेड़ के मामले में अध्यापक कोई सही जवाब नहीं दे पा रहे। अध्यापक पेड़ कट जाने की जानकारी होने से इंकार कर रहा है। जांच कराने में इस मामले से पर्दा उठ सकता है। चर्चा है कि विद्यालय परिसर से शेमल का पेड़ कट जाने के मामले में जिम्मेदार रफा-दफा करने में जुटे है। लोगों ने बताया कि स्कूल परिसर में खड़ा पेड़ बिजली लाइन से छू रहा था। जिससे हादसे की संभावना रहती थी। किसी को क्षति नहीं पहुंचे। इसके लिए पेड़ कटवा दिया गया। लेकिन पेड़ किसने कटवाया है। इस बात पर कोई नहीं बोल पा रहा है।



