Shahjahanpur news : बारिश के चलते सोमवार को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल
शाहजहांपुर में कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय सोमवार को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

shahjahanpur
8:27 PM, September 6, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
-- डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग को दिए निर्देश, बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला
शाहजहांपुर। रविवार से लगातार हो रही बारिश और सोमवार को भी बारिश की संभावना को देखते हुए जनपद शाहजहांपुर में कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय सोमवार को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
बारिश के कारण जलभराव और आवागमन की संभावित समस्या को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। आदेश के अनुपालन में संबंधित विभाग को सभी विद्यालयों तक सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में लगातार बदल रहे मौसम को देखते हुए प्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है।




