Hahjahanpur News : लेखपाल के रूपए लेने के वायरल वीडियो पर सासन प्रशासन ने साधी चुप्पी
लेखपाल के रूपए लेने के वायरल वीडियो पर सासन प्रशासन ने साधी चुप्पी

shahjahanpur
10:02 PM, July 22, 2024
-- होगी कार्यवाही या जांच के नाम पर होगा खेल
__क्या रूपयों के लेनेदेन के बाद जारी परमिशन होगी बाजिव
खुटार शाहजहांपुर। हाल ही में सोशल मीडिया पर जनपद शहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के एक लेखपाल का एक खनन की परमिशन के लिए रूपए लेने का वीडियो वायरल हुआ था
जिसमें बकायदा खनन कर्ता व लेखपाल के बीच लेनदेन को लेकर बातचीत हो रही है। इससे सवाल उठ रहा है कि कर्मचारियों की ऐसी करतूतों से सरकार की छवि पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
बताते चलें कि बीते दिनों क्षेत्र के एक गांव निवासी मिट्टी खनन करने वाले युवक से लेखपाल द्वारा पैसे लेने का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
वायरल वीडियो क्षेत्र के गांव टांह निवासी मिट्टी खनन करने वाले व्यक्ति के मकान के बाहर का बताया जा रहा है। जिसमें लेखपाल अपने एक अन्य साथी के साथ कुर्सी पर बैठा है। तभी खनन करने वाला व्यक्ति आता है और पांच पांच सौ के नोट निकाल कर देता है। और साथ में बैठा व्यक्ति रुपए गिनने लगता है ।इसी दौरान लेखपाल तथा खनन कर्ता के बीच लेनदेन की बात भी होती है तथा दूसरे वीडियो में लेखपाल बाइक पर सवार है और खनन करने वाले व्यक्ति द्वारा रुपए निकाल कर दिए जाते हैं तभी लेखपाल कहता है कि तुमने एक हजार रुपए भी इसी में जोड़ दिए हैं अगली बार कम रुपए नहीं लेंगे लेखपाल द्वारा रूपए लेते हुए का वीडियो शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार वायरल वीडियो को लेकर उपजिलाधिकारी द्वारा जांच के लिए टीम भी गठित की गई थी। लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि इतना समय बीतने के बाद भी अभी तक कोई भी कार्रवाई जनता के सामने नहीं आई है । बताया जा रहा है लगभग दो माह पहले मिट्टी खनन की परमिशन को लेकर खनन कर्ता व लेखपाल के बीच लेनदेन हुआ था उसी समय किसी के द्वारा वीडियो बनाई गई थी ऐसे में सवाल उठ रहा है कि लेनदेन के बाद जारी की गई परमिशन बाजिव होगी।




