Shahjahanpur news : संघ का तीन दिवसीय प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
खुटार के सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का तीन दिनों से चल रहा प्रथमिक वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया है

shahjahanpur
8:01 PM, October 3, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। खुटार के सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का तीन दिनों से चल रहा प्रथमिक वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया है संघ द्वारा अयोजित प्रारंभिक वर्ग में इस बार करीब पचास से अधिक शिक्षार्थियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण लिया है जिन्हें प्रशिक्षुओं द्वारा वर्ग में दैनिक दिनचर्या सुधार हेतु शिक्षार्थियों को प्रेरित किया गया एवं शाखा संघ स्थान में शिक्षार्थियों को नियुद्ध सिद्ध दंड प्रहार सिद्ध योग व्यायाम सूर्य नमस्कार आदि सिखाए गए साथ ही संघ के सौ वर्षों के संघर्ष की गाथा,विस्तार और राष्ट्रीय एकता के विषय में भी बताया गया।
विभाग प्रचारक शाहजीपुर रवि के मार्ग दर्शन में वर्ग की व्यवस्था में सर्व व्यवस्था प्रमुख वीरपाल,धरम मिश्रा (नगर कार्यवाह खुटार ) खंड नगर प्रचारक अभिषेक,शिशु मंदिर प्रधानाचार्य नीरज,खंड प्रचारक बंडा रामजी,नितिश,मुख्य शिक्षक सत्यनारायण,रोहित,अतुल,नितिन, भोले सिंह,राजीव,कपिल,कार्तिक मिश्रा,नरेश कुमार त्रिपाठी आदि का योगदान रहा।




