Shahjahanpur news : सेल्समैन ने रस्सी के फंदे पर लटक कर दी जान , परिजनों में मचा कोहराम
तिकुनिया निवासी एक युवक ने खेत में खड़े शीशम के पेड़ पर लटक कर जान दे दी जिसकी सूचना लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

shahjahanpur
8:06 PM, November 6, 2024
राहुल शुक्ला
खुटार शाहजहांपुर। बुधवार दोपहर नगर के तिकुनिया निवासी एक युवक ने खेत में खड़े शीशम के पेड़ पर लटक कर जान दे दी जिसकी सूचना लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
नगर के तिकुनिया निवासी सत्यपाल वर्मा का बड़ा पुत्र जयैन्द्र कुमार तिकुनिया तिराहे स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन था और बुधवार सुबह वह घर से बिना बताए कहीं चला गया और दोपहर को उसका शव रस्सी के फंदे पर बुझिया गांव स्थित झाबर तालाब के पास एक खेत में खड़े शीशम के पेड़ में लटका हुआ पाया गया जिसकी सूचना लगते ही क्षेत्र में हड़कप मच गया सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। मृतक के पिता सत्यपाल, माता मीना देवी, भाई श्यामू, बहन,मधू का रो रोकर बुरा हाल है।




