Shahjahanpur news : थाना रोजा में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का किया गया आयोजन
मार्च पास्ट का यह कार्यक्रम थाना रोजा से प्रारंभ होकर रोजा अड्डा, मंडी गेट, मेजबान तिराहे तक गया और पुनः थाना रोजा पर समाप्त हुआ।

shahjahanpur
6:57 PM, October 31, 2025
राहुल शुक्ला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर थाना रोजा में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का किया गया जिसमें थाना प्रभारी राजीव तोमर के नेतृत्व में समस्त थाना स्टाफ एवं 30 महिला रिक्रूट आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मार्च पास्ट का यह कार्यक्रम थाना रोजा से प्रारंभ होकर रोजा अड्डा, मंडी गेट, मेजबान तिराहे तक गया और पुनः थाना रोजा पर समाप्त हुआ।
सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश और देशभक्ति की भावना के साथ एकता का संदेश दिया।




