Shahjahanpur News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न
जिलाधिकारी ने विकास भवन में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास एवं निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ली

shahjahanpur
9:32 PM, August 21, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
★ बैठक में अनुपस्थित जिला आबकारी अधिकारी से मांगा जवाब
★ जिला अधिकारी ने खराब प्रगति पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश
शाहजहांपुर । बुधवार को जिलाधिकारी ने विकास भवन में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास एवं निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ली।
जिसमें उनके द्वारा विभागवार योजनाओं की प्रगति की श्रेणीवार समीक्षा की गई। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी उपस्थित नहीं हुए जिस पर जिलाधिकारी ने जवाब तलब करने के निर्देश दिये हैं।
सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट माह जुलाई 2024 में खराब श्रेणी -सी,डी एवं ई इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि ए प्लस या कम से कम ए श्रेणी में लाने का पूरा प्रयास करें। अगले माह की समीक्षा बैठक में इस माह में प्राप्त ग्रेड से उच्च ग्रेड में नहीं आने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने खराब प्रगति वाली सभी कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि कार्यों में शिथिलता व लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
खराब श्रेणी में दैनिक विद्युत आपूर्ति ग्रामीण, पीएम सूर्य घर योजनाओं की अपेक्षित प्रगति कम होने, ग्राम विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत बीसी सखी का बैंकों में कोड पेंडिंग होने पर नाराजगी व्यक्त की। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत 14वें व 15वें वित्त आयोग के कार्यो की प्रगति खराब होने पर डीपीआरओ को चेतावनी जारी करने तथा खराब प्रगति वाले ग्राम प्रधानों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश डीपीआरओ को दिये। पर्यटन विभाग के राज्य योजना के अंतर्गत प्राप्त भौतिक लक्ष्य प्रतिशत कम होने पर प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये। प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत निपुण भारत आकलन एवं मध्यान भोजन एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति कम होने पर उपस्थिति बढ़ाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को पेरेंट्स टीचर मीटिंग करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सबसे खराब स्थिति वाले दो खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोकें जाने तथा दो को चार्ज सीट दिये हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत पूर्ण परियोजनाओं का प्रतिशत कम होने पर प्रगति बढ़ाने, नई सड़कों के निर्माण का थर्ड पार्टी सत्यापन कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत ब्लाकवार मीटिंग तथा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु निर्देशित किया। विद्युत विभाग के अधिकारियों को खराब ट्रांसफार्मर समय से बदलने एवं लाइन लॉस में सुधार लाए जाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि ओवरलोडिंग उपभोक्ताओं को नोटिस दिया जाए। जीएसटी विभाग में संग्रह कार्य में प्रगति कम होने पर नोटिस देने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि निर्माण कार्यों का 30,60 एवं 90 प्रतिशत कार्य होने पर कमेटी द्वारा भौतिक सत्यापन होता रहे। जिलाधिकारी ने गौ संरक्षण को सर्वाेच्च प्राथमिकता पर करने हेतु निर्देशित किया। बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासकीय ऋण संबधित योजनाओं को प्राथमिकता दें। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि अधिकारियों के तैनाती स्थल पर रात्रि विश्राम करने की लाइव लोकेशन ली जाए।




