Shahjahanpur news : नगर सहित खुटार के ग्रामीण इलाकों में हो रही अबैध आवासीय प्लाटिंगों पर राजस्व विभाग मेहरबान
जनपद के खुटार थाना क्षेत्र के नगर सहित ग्रामीण इलाकों में आवासीय प्लाटिंगो की बाढ़ सी आ गई है

shahjahanpur
10:36 PM, September 10, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। जनपद के खुटार थाना क्षेत्र के नगर सहित ग्रामीण इलाकों में आवासीय प्लाटिंगो की बाढ़ सी आ गई है अधिकांश जगह पर कृषि योग्य भूमि को बिना अक्रष्क घोषित कराए आवासीय प्लाटिंग की जा रही है बहुत सी जगह पर सरकारी भूमि को प्लाटिंग में शामिल करके बेंचा जा रहा है और स्टांप छिपाकर राजस्व कर की चोरी भी की जा रही है।धीरे धीरे सरकारी जमीनें सिर्फ दस्तावेजों में ही सिमट रही हैं जो जमीनें कृषि योग्य भूमि में दर्ज हैं उन पर आवास बन रहे हैं जानिश्कारों के मुताबिक इसकी वजह से चकबंदी के समय कृषि योग्य भूमि की पैमाइश में प्रशासन को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है जोकि तत्कालीन विवादों का कारण भी बन सकता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह सब लेखपाल से लेकर उपजिलाधिकारी तक की जानकारी में चल रहा है नहीं तो प्रत्येक प्लाटिंग की निष्पक्ष जांच भी हो सकती है।




