Shahjahanpur News : वकील की तहरीर पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज
वकील की तहरीर पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज

shahjahanpur
10:29 PM, August 31, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। लगभग एक सप्ताह पूर्व नगर के मोहल्ला रायटोला निवासी एडवोकेट नीरज पुत्र मुरारी लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि गुरुवार रात वह खाना खाकर टहल रहा था तभी अपने साथियों के साथ शराब पी रहे नगर के मोहल्ला रायटोला निवासी अनीश शर्मा ने उन्हें अपने पास बुलाया और जब वह उसके पास गया तो वह गंदी गंदी गालियां देने लगा और कहा कि मैं वकीलों से नहीं डरता हूं जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की नियत से उसने अवैध असलहा से फायर छोड़ दिया जब वह वहां से भागा तो पीछे से तीन चार फायर कर दिए पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने अनीश शर्मा और उनके अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।




