Shahjahanpur News : दलित महिला से मारपीट करने वाले पर रिपोर्ट दर्ज
दलित महिला से मारपीट करने वाले पर रिपोर्ट दर्ज

shahjahanpur
10:00 AM, July 30, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार। क्षेत्र के गांव भीखमपुर निवासी गांव के सरकारी स्कूल में रसोईया का कार्य करने वाली सत्यवती ने पुलिस को दिए हुए प्रार्थना पत्र में बताया था कि गांव के जागेश ने उसकी पुत्री के साथ गाली गलौज किया और जब वह विरोध करने लगी तो उसके साथ मारपीट को। जानकारी मिलने पर वह भी मौके पर पहुंच गई। और अपनी पुत्री को बचाते हुए मारपीट का विरोध किया। तो जागेश ने उसके साथ भी मारपीट की। और उसे जाति सूचक गालियां दी। पुलिस ने दलित उत्पीड़न सहित मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।




