Shahjahanpur News : उन्नीस हजार के चेक पर प्रधानाचार्य ने कराए हस्ताक्षर और उनचास हजार निकालने का आरोप
उन्नीस हजार के चेक पर प्रधानाचार्य ने कराए हस्ताक्षर और उनचास हजार निकालने का आरोप

shahjahanpur
4:22 PM, August 2, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
* प्रधान ने बैंक स्टेटमेंट के जरिए पकड़ा फ्रॉड पत्र लिख अधिकारियों से की शिकायत
खुटार शाहजहांपुर। अध्यापक बच्चों को अच्छी शिक्षा देते हैं ताकि भविष्य में बच्चे कुछ अच्छे संस्कार पा सकें यदि अध्यापक ही धोकाधड़ी में माहिर हो तो वह बच्चों को क्या अच्छे संस्कार दे सकता है ऐसे में पैसों को लेकर एक अध्यापक पर धोखाधड़ी का आरोप लगना भी अपने आप में बड़ी बात है।
खुटार क्षेत्र की ग्राम पंचायत रौतापुर की प्रधान मैना देवी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर अपनी ग्रामपंचायत में चल रहे सरकारी स्कूलों के अध्यापकों पर जाल साजी कर एम डी एम पी एस खाते से चेक पर लिखी गई राशि से अधिक धन राशि निकालने का आरोप लगाया है ।
प्रधान द्वारा की गई शिकायत में बताया गया है कि ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अक्सर चेक पर अंकों में धनराशि भरकर हस्ताक्षर कराने लाते थे जब उनसे शब्दों में धनराशि भरकर लाने को कहा तो बाद में भरने को कह देते थे शक होने पर इस बार चेक पर हस्ताक्षर करने के बाद चेक का फ़ोटो मोबाइल में ले लिया था जब खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो बड़ा घोटाला सामने आया जिस चेक पर बाइस हजार की धनराशि भरकर हस्ताक्षर कराए गए थे उस चेक पर अड़तीस हजार रुपए निकाले गए तथा जिस चेक पर बच्चों के भोजन पर ब्यय के लिए उन्नीस हजार रूपए की रकम भरकर हस्ताक्षर कराए गए थे उस चेक के माध्यम से उनचास हजार रुपए निकाले गए हैं अध्यापकों की इस धोखाधड़ी को देख आभास हुआ कि इससे पहले भी निकाली गई धनराशि में धोखाधडी की गई होगी।
प्रधान ने जिलाधिकारी तथा शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर अध्यापकों के खिलाफ़ कानूनी दंडात्मक कार्यवाही कराने की मांग की है।




