Shahjahanpur news : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि, पुलिस की जांच जारी
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक हरिओम की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच का रुख बदल गया है।

Ai जेनरेटेड फोटो
shahjahanpur
10:04 AM, October 3, 2026
- मृतक की मां ने भाई पर जमीन के विवाद में गला दबाकर हत्या करने का लगाया था आरोप
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम कढ़ैया में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक हरिओम की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच का रुख बदल गया है। पुलिस के मुताबिक, शव परीक्षण रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया युवक की मौत हैंगिंग (फांसी लगाने) से होना बताया गया है।
घटना के बाद मृतक की मां उषा देवी ने अपने ही बेटे के भाई पर जमीन के विवाद को लेकर हरिओम की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। आरोप के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है। आरोपों, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियां पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगी।




