Shahjahanpur News : बेहोशी हालत में मिली किशोरी को पुलिस ने सीएचसी में कराया भर्ती, जिला रेफर
बेहोशी हालत में मिली किशोरी को पुलिस ने सीएचसी में कराया भर्ती, जिला रेफर

shahjahanpur
8:33 PM, July 31, 2024
खुटार शाहजहांपुर। बुधवार शाम थाना क्षेत्र के गांव बुझिया में जंगल के पास एक किशोरी बेहोशी हालत में मिली है सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से उसे खुटार सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसे होश न आने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है किशोरी पुवायां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है,पुलिस मामले में जांच कर रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि बेहोशी की हालत में एक लड़की मिली है उसके होश में आने के बाद जानकारी कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।




