Shahjahanpur news : बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
एक गांव की एक युवती ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह रात में शौच के लिए गई थी आरोपी ने उसे कुछ सुंघा दिया फिर उसे कहीं अंजान जगह ले जाकर बलात्कार किया

shahjahanpur
2:19 PM, October 30, 2025
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। बीते शनिवार को क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह रात में शौच के लिए गई थी आरोपी ने उसे कुछ सुंघा दिया फिर उसे कहीं अंजान जगह ले जाकर बलात्कार किया विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों को बुला लिया जिन्होंने पीड़िता के साथ गाली गलौज और मारपीट की पुलिस ने जांच के बाद बीते सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी कर दी थी इसी क्रम में आज गुरूवार को खुटार पुलिस ने बलात्कार के आरोपी क्षेत्र के गांव धनसिंहपुर निवासी अवधेश पुत्र लालाराम को बाबा चौराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया गया है जिसे विधिक कार्यवाही अनुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।




