Shahjahanpur news : पुलिस ने दो अभियुक्तों को पकड़ा,अवैध तमंचा,नगदी बरामद करने का दावा
पुलिस ने दो अभियुक्तों को पकड़ा,अवैध तमंचा,नगदी बरामद करने का दावा

shahjahanpur
8:23 PM, August 1, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार। पुलिस ने चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से नगदी सहित तमंचा, व जिंदा कारतूस तथा आला नकब का सामान और मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस ने बताया कि बीते माह क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के मकान के पीछे से नकब लगाकर चोरी हो गई थी। जिसके बाद युवक की तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई थीं बुधवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के गांव टंडोला से मुरादपुर जाने वालें मार्ग से दो अभियुक्त वासिद पुत्र साजिद निवासी केसरपुर कलां थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत साथ ही जाबिर पुत्र नंगा निवासी खंडेपुर थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 3040 रुपए की नगद, एक कीपैड मोबाइल फोन, एक 315 बोर तमंचा, तथा एक जिंदा कारतूस साथ ही बैलचा व जाबिर के पास 2170 रुपए नगदी और एक कीपैड मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।




