Shahjahanpur news : पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमंचा बरामद
पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया .315 बोर का एक देशी तमंचा और दो खोखा कारतूस भी बरामद किए

shahjahanpur
9:27 AM, July 16, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। खुटार थाना पुलिस ने पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया .315 बोर का एक देशी तमंचा और दो खोखा कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, महोलिया वीरान गांव में घरेलू विवाद के दौरान हरपाल सिंह ने अपनी पत्नी को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इस मामले में मृतका के पुत्र की शिकायत पर खुटार थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। देर रात पुलिस टीम ने महोलिया वीरान के पास जंगल से लगे गन्ने के खेत में घेराबंदी कर हरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से वारदात में प्रयुक्त .315 बोर का देशी तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।




