Shahjahanpur News : पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ़्तार, नाजायज चाकू बरामद
पुलिस ने बीते दिनों पिपरिया गांव में लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त मुजम्मिल पुत्र मनव्वर बेग निवासी गांव भटपुरा रसूलपुर थाना सिधौली को नहर पटरी के किनारे पिपरिया सड़क के पास से गिरफ्तार कर ल

shahjahanpur
7:41 PM, August 14, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
रोजा शाहजहांपुर। पुलिस ने बीते दिनों पिपरिया गांव में लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त मुजम्मिल पुत्र मनव्वर बेग निवासी गांव भटपुरा रसूलपुर थाना सिधौली को नहर पटरी के किनारे पिपरिया सड़क के पास से गिरफ्तार कर लिया है। तथा अन्य दो अभियुक्त फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है । गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से एक नाजायज चाकू 32.50 रुपए दो जोड़ी पायल, एक हथफूल तथा एक टीका बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि मैं भावलखेड़ा में शराब पीने के लिए जाता था और वहीं पर करीब एक सप्ताह पहले मेरी मुलाकात नन्हें व साजिद से हुई जिसके बाद हम लोग ठेके के पास जाकर साथ साथ शराब पीने लगे जिसके बाद हम लोगो ने पैसों की किल्लत की वजह से योजना बनाई की किसी ऐसी घटना को अंजाम दिया जाए जिससे हमारे खाने पीने का खर्चा चलता रहें। फिर हम तीनों लोग पिपरिया गांव में एक मकान में पहुंचे जहां पर लोग जाग रहें थे उन्होंने टार्च लगाई तभी हम लोग वहां से निकलकर गांव के बाहर बने एक घर में कूद गए जहां पर भूपेंद्र अपनी पत्नी बच्चों के साथ चारपाई पर सो रहा था जिसके बाद हम लोगो ने उसे चाकू तथा तमंचा दिखाकर चारपाई पर उसके हाथ बांध दिए जिसके बाद कमरे में रखी अलमारी तथा संदूक में रखे जेवर और रुपए निकाल लिए जिसके बाद उन मियां बीवी को एक कमरे में बंद करके वहां से चले गए और जल्द बाजी में हम लोग अलग अलग हो गए और कहा कि दो तीन दिनों बाद हम लोग भावलखेड़ा में मिलेंगे तो बंटवारा कर लेंगे जातें समय नन्हें और साजिद ने हमे़ कुछ रुपए और ज़ेवर दिए थे। जिसमे से 750 रुपए खर्च हो गए और जो माल मिला है वह बरामद करा दिया। और साथियों के मात्र नाम ही जानता हूं। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।




