Shahjahanpur News : खुटार क्षेत्र में पेस्टीसाइड की दुकानों की भरमार, बिना रजिस्ट्रेशन और बिना डिग्री के किसानो से खेतों में डलवा रहे जहर
प्रदेश स्तर तक नेतृत्व करने वाले मुखिया किसानों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए किसानों की आय दुगुनी करने के वादे जनता से करते हुए नजर आ रहे हैं

shahjahanpur
7:44 PM, August 14, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
-- प्रशासन के साथ -साथ किसानों की आय दुगुनी करवाने वाले जनप्रतिनिधि भी खामोश
खुटार शाहजहांपुर। जहां एक तरफ केंद्र से लेकर प्रदेश स्तर तक नेतृत्व करने वाले मुखिया किसानों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए किसानों की आय दुगुनी करने के वादे जनता से करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन उनके ही कुछ अधिकारी शासन की योजनाओं को धूमिल करने में लगे रहते हैं। शासन द्वारा प्रतिवर्ष बढ़ाएं गए किसानों की फसल की उपज का निर्धारित मूल्य किसानों तक पहुंचाने की सरकार द्वारा योजनाएं बनाई जाती है। जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी की जा सके लेकिन योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रतिवर्ष खामियां ही मिलती है। जिससे किसानों को उपज का पूर्ण मूल्य नहीं मिल पाता है। उस पर जिम्मेदारों द्वारा उर्वरक व कीटनाशक दवाओं के व्यापारियों के प्रति मेहरबानी के चलते किसानों की आय फसल कटने से पहले ही आधी हो जाती है।यह आलम पूरे देश में होगा हालांकि मिनी पंजाब के नाम से जानी जाने वाली तहसील पुवायां के विकास खंड खुटार में दर्जनों की संख्या में पेस्टीसाइड की दुकानें खुली हुई है। जिनमें से कई दुकानें अवैधानिक तरीके से कार्यरत हैं। इतना ही नहीं बताया जाता है की पेस्टीसाइड की दुकानों पर अवैध रूप से रासायनिक खादों की बिक्री भी की जाती है। जानकारी के अनुसार पेस्टीसाइड की दुकानों पर नई नई कंपनियों की निर्मित दवाइयां बेचीं जा रही है। जिनपर चौगुने रेट लिखें होते हैं।उन दवाइयों की कंपनियों के स्थानों का अता पता नहीं लग पाता है। और बेचारा अनभिज्ञ किसान दुकानदारों के विश्वास पर लूट रहा है। ऐसा भी नहीं की अवैध कारनामों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को नहीं है। लेकिन भारी भरकम कमीशन के चलते इन अवैध कार्यों पर पर्दा डाला जा रहा है।सूत्र बताते हैं की पेस्टीसाइड से संबंधित अधिकारी जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करने आते हैं। जिससे अवैध व्यापारियों पर कार्रवाई न कर राजस्व को भी चूना लगा रहे हैं।




