Shahjahanpur news : युवक को पीटकर जहर पिलाने के मामले में एक आरोपी को दबोचा, भेजा जेल
युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

shahjahanpur
6:58 PM, November 5, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
शाहजहांपुर/खुटार ! खुटार थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या था मामला?
2 नवंबर को थाना खुटार में एक पिता ने तहरीर दी थी। आरोप था कि गांव के कुछ लोगों ने उसके बेटे पर झूठी अफवाह फैलाने का आरोप लगाया, फिर एकजुट होकर धारदार हथियारों से उसकी बेरहमी से पिटाई की, पूरे गांव में बेइज्जत किया और जबरन जहर पिला दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी। इस पर पुलिस ने धारा 103(1), 123, 3(5), 118(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
पुलिस अधीक्षक के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आज 5 नवंबर की सुबह खुटार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। टीम ने मैलानी रोड पर बाबा चौराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान *संजय शुक्ला (54) पुत्र देवी सहाय, निवासी तुलापुर* के रूप में हुई है। वह पहले से भी दो मुकदमों में आरोपी रह चुका है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।




