Shahjahanpur news : इन्वर्टर का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
गांव मण्डनपुर में घर में लगे इन्वर्टर का कनेक्शन ठीक करते समय 60 वर्षीय वृद्ध करंट की चपेट में आ गए।

फोटो : मृतक सरदार जसवंत सिंह
shahjahanpur
7:40 PM, August 5, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव मण्डनपुर में घर में लगे इन्वर्टर का कनेक्शन ठीक करते समय 60 वर्षीय वृद्ध करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, मण्डनपुर निवासी सरदार जसवंत सिंह (60 वर्ष) मंगलवार को घरेलू इन्वर्टर की तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान उनका हाथ बिजली की तार से छू गया और तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन तत्काल उन्हें खुटार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतक अपने पीछे पुत्र गुरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह और परविंदर सिंह सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस हादसे को लेकर गहरा दुख जता रहे हैं।




