Shahjahanpur news : नवागत पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार बन्धुओं के साथ की बैठक तथा रिजर्व पुलिस लाईन किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर राजेश एस0 ने पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के पत्रकार बन्धुओं के साथ मीटिंग कर उनका परिचय प्राप्त किया

shahjahanpur
8:52 PM, September 14, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शनिवार को नवागत पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर राजेश एस0 ने पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के पत्रकार बन्धुओं के साथ मीटिंग कर उनका परिचय प्राप्त किया। मीटिंग के दौरान उन्होंने बताया कि कानून सबके लिए एक है। महिला सम्बन्धी अपराध पर लगाम लगाने हेतु महिला बीट प्रणाली व महिला सुरक्षा दल को सुदृढ़ किया जायेगा साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर लगाम लगाना व सुरक्षा का वातावरण बनाये रखना हमारी प्राथमिकता रहेगी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाईन का निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ संजय कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर,ज्योति यादव क्षेत्राधिकारी यातायात,संतोष कुमार सिंह प्रतिसार निरीक्षक शाहजहाँपुर तथा अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।




