Shahjahanpur news : नवागत जिलाधिकारी ने पदभार किया ग्रहण
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया

shahjahanpur
8:48 PM, September 14, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शुक्रवार शाम को नवागत जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है इस दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचने पर उनका अधिनस्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
नवागत जिलाधिकारी मूलतः देवरिया जिले के निवासी है तथा 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व में उ.प्र.शासन में विशेष सचिव नगर विकास,नई दिल्ली में नगर पलिका परिषद् के निदेशक जैसे महत्वपूण पदों पर अपनी प्रशासनिक सेवा दे चुके हैं। उन्होने बताया कि वह गजियाबाद, प्रयागराज सहित अन्य स्थानो पर भी तैनात रहे है। नवागत जिलाधिकारी ने पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाएगा। उन्होने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, साफ-सफाई सहित इनफोर्समेंट की कार्यवाही, माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही सहित जनता की शिकायतों का पारदर्शिता के साथ त्वरित निस्तारण प्राथमिकता में है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) डॉ. सुरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राशिद अली, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




