Shahjahanpur news : मोबाइल बंद, ड्यूटी से गायब दरोगा मृत मिले, जांच शुरू
रोजा थाने में तैनात उपनिरीक्षक (दरोगा) राजेंद्र सिंह का शव बुधवार शाम उनके किराए के कमरे में मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

shahjahanpur
9:20 AM, July 30, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
शाहजहांपुर। रोजा थाने में तैनात उपनिरीक्षक (दरोगा) राजेंद्र सिंह का शव बुधवार शाम उनके किराए के कमरे में मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, राजेंद्र सिंह बुधवार सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। उनका मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। शाम करीब 6 बजे परिजनों ने इस संबंध में रोजा थाना प्रभारी को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम उनके किराए के कमरे पर पहुंची, जहां दरवाजा खुलवाने पर उनका शव बरामद हुआ।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल दरोगा की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच जारी है।




