Shahjahanpur News : चिकित्सा प्रभारी ने की जांच जुटाई जानकारी
खुटार सीएचसी प्रभारी संजीव कुमार ने क्षेत्र के गांव राठ पहुंचकर गांव में प्रैक्टिस कर रहे झोलाछाप डॉक्टर के बारे में जानकारी जुटाई है

shahjahanpur
8:24 PM, August 25, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
★ झोला छाप डाक्टर के इंजेक्शन से हालत बिगड़ने का मामला
खुटार शाहजहांपुर। रविवार को खुटार सीएचसी प्रभारी संजीव कुमार ने क्षेत्र के गांव राठ पहुंचकर गांव में प्रैक्टिस कर रहे झोलाछाप डॉक्टर के बारे में जानकारी जुटाई है उन्होंने झोला छाप डाक्टर से इंजेक्शन लगाने से हालत बिगड़ने के मामले में स्थानीयलोगों से जानकारी ली है।
बताते चलें लगभग एक सप्ताह पहले क्षेत्र के गांव रायपुर पटियात निवासी दिलबाग सिंह पुत्र गुरनाम सिंह को क्षेत्र के गांव राठ के एक झोला छाप डाक्टर ने इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगा दिया था जिससे उसके शरीर में सूजन के साथ कई ज़ख्म बन गए थे जिसके बाद उन्हें पांच दिन लखीमपुर के अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा अभी भी हालत खूब ठीक नहीं है
पीड़ित ने घटाना की जानकारी प्रार्थना पत्र देकर पुलिस सहित खुटार चिकित्सा प्रभारी को दी थी।
चिकित्सा प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी झोला छाप डाक्टर की जानकारी हो गई है उसे नोटिस जारी किया जा रहा है जिसके बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।




