Shahjahanpur news : दहेज को लेकर विवाहिता को घर से निकाला,पति समेत 4 के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
बेला निवासी चन्द्र मोहन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बहन रचना का विवाह क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी संदीप शुक्ला पुत्र आशाराम के साथ हिन्दू रीति रिवाज से किया था।

shahjahanpur
5:22 PM, July 9, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव बेला निवासी चन्द्र मोहन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बहन रचना का विवाह क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी संदीप शुक्ला पुत्र आशाराम के साथ हिन्दू रीति रिवाज से किया था जिसमें उसने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज भी दिया था आरोप है कि दिए गए दान दहेज से उसके ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। जिससे ससुराल वाले उसकी बहन को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे जिसकी सूचना उसने अपने मायके पक्ष के लोगो को दी जिसके बाद कई बार सुलह समझौता भी हुआ था जिसके बाद बीते दिनों पूर्व उसके ससुराल वालों ने अतिरिक्त में फिर दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर उसकी बहन को लात घूसों से मारा-पीटा और समस्त स्त्री धन निकाल कर पहने हुए कपड़ों के साथ उसे घर से निकाल दिया जिसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति संदीप,सास शकुंतला, जेठानी मानू,ननद सरोज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




