Shahjahanpur News : मंद बुद्धि युवक की पत्नी को खुटार पुलिस ने लगभग पांच घंटे थाने में बैठाया फिर रिश्तेदारों समेत कर दिया शांति भंग में चालान, जानें क्या है पूरा मामला
शांति भंग में चालान,जानें क्या है पूरा मामला


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। मगंलवार को नगर के मोहल्ला कोट निवासी माला देवी पत्नी अमित अवस्थी तथा उनके भाई तन्मय मिश्रा एवं बहनोई शोलू मिश्रा समेत तीन लोगों का पुलिस शांति भंग में चालान कर दिया है दूसरी तरफ़ से एक व्यक्ति पवन अवस्थी का चालान किया गया है वहीं महिला पुलिस द्वारा की कार्यवाही से असंतुष्ट है महिला का कहना है कि उसका पति मेंटली डिस्टर्ब है तथा सास ससुर भी नहीं हैं और ददिया ससुर भी जीर्ण शीर्ण अवस्था में हैं ऐसे में उनके पड़ोसी परिवारी लोग पुलिस से मिलकर उनके साथ ज्यातीय करवा रहे हैं
महिला का कहना है कि एक ही परिवार के लोगों के लिए निकास छोडा गया था नगर पंचायत द्वारा इंटरलॉक सड़क बनवा दी गई थी एक पक्ष द्वारा अपने ही निकास के आगे टीन शेड डाल ली गई है जिसमें अपने पालतू पशु बांधे जा रहे हैं और उनके निकास के सामने वाहन आदि खड़े किए जाते हैं जिससे दिक्कत होती है टीन उतार कर अपने सामने की सड़क का इस्तेमाल किया जाए। लेकिन पुलिस उनका पक्ष नहीं सुन रही है और नाजायज तरीके से कार्यवाही कर रही है। मगंलवार को घर के अंदर निर्माण कार्य हेतु मिस्त्री लेवर को बुलाया गया था जिस पर सड़क पर कार्य करवाने की शिकायत कर उसे थाने बुलवा लिया गया तथा उसे अपने दुध मुहे बालक के साथ कई घंटे थाने में बिठाया गया उसका दूसरा बेटा भी मंदबुद्धि का बताया जा रहा है जो इधर उधर भटकता रहा जब इसकी जानकारी रिश्तेदारों को हुई तो रिश्तेदार घर पहुंचे जिन्हें भी पुलिस ने पकड़वाकर चालान भेज दिया है।महिला मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कर रही है।
पुलिस द्वारा दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया गया है।
सम्बंधित खबर
अपना जिला