Shahjahanpur news : कार की टक्कर से कांवड़िये की मौत, दो गंभीर घायल
तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ पैदल जा रहे कांवड़ियों के जत्थे को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राहुल शुक्ला ब्यूरो
-- हाईवे पर तीन घंटे तक लगा जाम, ग्रामीण एसपी के आश्वासन के बाद शांत हुए कांवड़िये
खुटार, शाहजहांपुर। खुटार-गोला मार्ग पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ पैदल जा रहे कांवड़ियों के जत्थे को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि दो घायलों का बरेली में इलाज चल रहा है।
बताया गया कि बरेली जिले के कुलड़िया थाना क्षेत्र के कुइयां बरनाई और पुरैना बरखेड़ा गांवों के कांवड़िये कछला घाट से गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। खुटार-गोला मार्ग पर जुड़ी सड़क के पास पीछे से आई कार ने जत्थे को टक्कर मार दी। हादसे में दीपक की मौत हो गई। वहीं विकास पुत्र रामवीर और दीनदयाल पुत्र जमुना प्रसाद गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घटना के बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने हाईवे पर बैठकर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। खुटार पुलिस के साथ सीओ पुवायां, एसडीएम तथा बंडा और पुवायां थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कांवड़िये अपनी मांगों पर अड़े रहे।
बाद में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक दीक्षा भवरे मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने और मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद कांवड़ियों ने जाम समाप्त कर दिया और हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।