Shahjahanpur News : कबाड़ियों के जुगाड वाहन, बिना डीएल बिना रजिस्ट्रेशन उनके दैनिक मजदूर पुलिस की मेहरबानी तले हाइवे पर भर रहे फर्राटा रेस
कबाड़ियों के जुगाड वाहन ले बिना डीएल बिना रजिस्ट्रेशन उनके दैनिक मजदूर पुलिस की मेहरबानी तले हाइवे पर भर रहे फर्राटा रेस

shahjahanpur
7:16 PM, July 23, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। नगर खुटार में लगभग दर्जन भर से अधिक कबाड़ की दुकानें हैं उनमें से अधिकांश कबाड़ की दुकान मालिकों ने अपने कबाड़ के सामान लाने लेजाने के लिए पुरानी बाईकों को कटवाकर उनके पीछे ट्राली नुमा जुगाड बनवा लिया है इस जुगाड वाहन का न तो कोई रजिस्ट्रेशन होता है न ही कोई बीमा साथ ही उनके पास काम करने वाले कम उम्र के मजदूर बिना कोई ड्राइवरी लाइसेंस के हाइवे पर कतारों में फर्राटा रेश भरते नजर आते हैं प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ मजदूर प्रत्येक सुबह कबाड़ की दुकानों से जुगाड वाहन लेकर क्षेत्र के गावों को जाते हैं और शाम को कबाड़ खरीदकर लाते हैं तथा उन कबाड़ वाहनों को दुकानों पर छोड़ देते हैं।
सुबह के समय कम उम्र के लड़के जुगाड वाहन लेकर एक कतार में चलकर हाईवे पर आपस में रेेश लगाते हैं सोमवार सुबह को बच्चों को स्कूल ले जाते समय खुटार पुवायां हाइवे के किनारे स्थित रामपुर कला में एल एस पी स्कूल के पास ऐसे ही एक तेज रफ़्तार के जुगाड वाहन चालक ने टक्कर मार दी थी गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
सूत्रों की मानें तो स्थानीय पुलिस को इन जुगाड वाहनों के संचालन की पूरी जानकारी है लेकिन कबाड़ संचालकों से साठ गाठ के चलते इन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
*इस सम्बंध में कार्य प्रभारी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि इन जुगाड वाहनों की जल्द ही जांच करवाकर कार्यवाही की जाएगी।*




