Shahjahanpur news : क्या सरकारी विद्यालयों को सरकार फट्टी तक के लिए नहीं दे पा रही पैसा?
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ली गई यह तस्वीर सरकारी स्कूलों वर्ष 1990–95 की स्थित को वया करती हुई नजर आ रही है ।

shahjahanpur
7:01 PM, January 27, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
–––गणतंत्र दिवस पर स्कूल में पहुंचें चंद बच्चे उन्हें भी फटी फट्टियो और ईंट का मिला आसन
खुटार शाहजहांपुर। विकास खंड खुटार की ग्राम पंचायत चांदपुर के प्राथमिक विद्यालय टोडरपुर में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ली गई यह तस्वीर सरकारी स्कूलों वर्ष 1990–95 की स्थित को वया करती हुई नजर आ रही है उस समय बच्चों को स्कूल जाते समय अपने बैठने के लिए फट्टी ले जाना पड़ता था बैठने के लिए फट्टी की पूर्ण व्यवस्था नहीं हो पाती थी।
अब सरकारें स्कूलों की स्थित सुधार का दावा कर रही हैं लेकिन यह तस्वीर कहीं न कहीं सरकारी दावों को पलीता लगा रही है अध्यापक लोग गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों को बैठाने तक की समुचित व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं।



