Shahjahanpur News : जिला बंदी सुधार गृह में धूम धाम से मनाया गया स्वाधीनता दिवस
जिला कारागार में स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए

shahjahanpur
5:38 PM, August 16, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जिला कारागार में स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिला कारागार में बंदियों के साथ स्वाधीनता दिवस मनाने के लिए जनपद के गणमान्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन एवं व्यापारी संगठन के पदाधिकारी गण उपस्थित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा ममता यादव के द्वारा मां सरस्वती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाअध्यक्ष के सी मिश्रा, विनोबा सेवाश्रम की विमला एवं विभिन्न समाज सेवा सामाजिक संगठन तथा व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी गण उपस्थित हुए सर्वप्रथम कारागार के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया गया जिसके बाद जेल में बंद बुजुर्ग महिला व पुरुष बंदियों से ध्वजारोहण कराया गया तथा शांति के दूत सफेद कबूतर छोड़े गए।
जेल में निरुद्ध बंदियों द्वारा सांस्कृतिक व राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया तथा अपने प्रर्दशन से अतिथियों द्वारा प्रशंशित व पुरुष्कृत किए गए कार्यक्रमों को और उच्च गुणवत्ता प्रदान करने के उद्देश्य से मंचन आर्ट्स सोसायटी एवं रयान इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को भी आमंत्रित किया गया था जिनके द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए आयोजित कार्यक्रमों में राष्ट्रभक्ति के लघु नाटक, नृत्य, गीत एवं झांकियां प्रस्तुत की गई जिसमें काकोरी ट्रेन एक्शन एवं कोर्ट ट्रायल व आंदोलन कारियों को फांसी दिए जाने का मंचन हुआ, मेरा नाम जोकर फिल्म के गाने पर मंचन, राधा कृष्ण एवं शिव पार्वती की झांकियां, कृष्ण सुदामा संवाद का मंचन महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम, महिला बंदियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम द्वारा बाहर से आए आमंत्रित अतिथि गणों एवं स्टाफ एवं बंदियों का मन मोह लिया ।
कार्यक्रमों के समापन पर बुलंदशहर के समाज सेवी राहुल शर्मा द्वारा लाए गए स्लीपर व मिष्ठान जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, भाजपा जिलाअध्यक्ष के सी मिश्रा व विनोबा सेवाश्रम की विमला के द्वारा बंदियों को भेंट किये गए।
तथा मंचन आर्ट सोसाइटी के सभी कलाकारों को जोहरी के द्वारा गिफ्ट भेंट किए गए तथा राहुल शर्मा द्वारा नगद राशि पुरस्कार के रूप में भेंट की गई।




