Shahjahanpur news : छात्रा से अभद्रता, अश्लील टिप्पणी और गाली-गलौज, दीं तहरीर
एक गांव की रहने वाली छात्रा ने एक युवक पर अश्लील टिप्पणी करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए खुटार थाने में तहरीर दी है।

shahjahanpur
6:16 PM, August 3, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा ने एक युवक पर अश्लील टिप्पणी करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए खुटार थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित छात्रा के अनुसार वह शाहजहांपुर में रहकर पढ़ाई करती है। सोमवार को वह शाहजहांपुर से अपने गांव लौटी थी। खुटार से पैदल घर जाते समय गांव में पहुंचने पर गांव के ही एक युवक ने अपने घर के सामने उसे देखकर अश्लील टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। छात्रा द्वारा विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया।
छात्रा ने बताया कि उसके शोर मचाने पर आरोपी अपने घर के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिया। छात्रा का यह भी आरोप है कि उक्त युवक पहले भी कई बार उसके साथ अश्लील टिप्पणियां कर चुका है।
पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।




