Shahjahanpur news : नवदिया नवाजपुर चौराहे के पास घटना, 10 से 15 लोगों पर मारपीट का आरोप
खुटार थाना क्षेत्र के नवदिया नवाजपुर चौराहे के पास बाइक रोककर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।

AI जेनरेटेड फोटो
shahjahanpur
7:53 PM, October 13, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। खुटार थाना क्षेत्र के नवदिया नवाजपुर चौराहे के पास बाइक रोककर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बरकलीगंज गांव निवासी नौशाद पुत्र शमशाद के मुताबिक, वह पुरानी मोटरसाइकिल खरीदने-बेचने का काम करता है। 13 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब एक बजे वह अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक से नवदिया नवाजपुर चौराहे के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया।
आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों ने फोन कर अपने परिचितों को बुला लिया। कुछ ही देर में 10 से 15 लोग लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए नौशाद के साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित का कहना है कि घटना का वीडियो बनाने के दौरान आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया। उसकी मोटरसाइकिल को भी लाठी-डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
पीड़ित ने बताया कि मारपीट में उसे चोटें आई हैं। उसने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




