Shahjahanpur news: दहेज को लेकर ससुरालियों ने पीटा, इलाज के दौरान मौत
आरोप है कि दहेज को लेकर उसके ससुराल वाले आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे कुछ दिन पूर्व ससुराली जनों ने उसे मारा पीटा जिससे वह सहम गई और गंभीर चोटिल हो गई

shahjahanpur
6:59 PM, October 14, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। नगर के मोहल्ला कोट निवासी संजय मिश्र ने अपनी बेटी ज्योतिका का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व नगर शाहजहॉपुर के थाना सदर क्षेत्र के मोहल्ला पक्का तालाब निवासी हर्षित मिश्रा के साथ किया था। आरोप है कि दहेज को लेकर उसके ससुराल वाले आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे कुछ दिन पूर्व ससुराली जनों ने उसे मारा पीटा जिससे वह सहम गई और गंभीर चोटिल हो गई जिसके बाद उसे अपने मायके खुटार लाया गया जिसके बाद परिजनों ने पीड़िता का इलाज कराया लेकिन शनिवार रात में शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी खुटार पुलिस को दी जिसके बाद सोमवार को पोस्ट मार्टम कराने के बाद शव को परिजन लेकर शमशान घाट पहुंचे लेकिन रिपोर्ट दर्ज न होने पर परिजन शव को शमशान में छोड़कर थाने पहुंच गए जहां उन्होंने थाना प्रभारी से रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की जिसके बाद अंतिम संस्कार करने को कहा जिस पर थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया लेकिन तब तक सूर्यास्त हो चुका था हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है जिसकी वजह से मृतुका का अंतिम संस्कार नहीं हो सका तथा परिजन शव को वापस ले आए।




