Shahjahanpur news : पति ने पत्नी पर लगाया धमकाने का आरोप, दी तहरीर
मोबाइल को लेकर उसकी पत्नी तथा उसके बीच विवाद हो गया था

shahjahanpur
5:22 PM, September 9, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव अठकोना निवासी सुधांशु वर्मा पुत्र अशर्फी लाल ने थाने में तहरीर देकर सूचना दी है कि मोबाइल को लेकर उसकी पत्नी तथा उसके बीच विवाद हो गया था जिस पर उसकी पत्नी ने कीटनाशक पी लिया था किसी तरह इलाज कराकर उसने अपनी पत्नी की जान बचाई लेकिन अब फिर उसकी पत्नी जहर पीकर उसे फसाने की धमकी दे रही है।




