Shahjahanpur news : आधा गांव झेल रहा जल भराव की समस्या
ग्राम पंचायत नवाजपुर में करीब पांच वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है जिसका सुधार कराने में सासन प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।

shahjahanpur news
6:52 PM, June 6, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नवाजपुर में करीब पांच वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है जिसका सुधार कराने में सासन प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक यह समस्या गांव की एक सड़क पर कब्जा होने के बाद से शुरु हुई जिसके बाद एक गली में भारी जलभराव होने लगा जिसके बाद तत्कालीन प्रधान ने आरसीसी रोड पर मिट्टी डलवाकर उस गली को ऊंचा करा दिया जिसके बाद से गांव की चार गलियों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई अब इस समस्या से चार गलियों में रहने वाले लोग जूझ रहे हैं। लेकिन समस्या की जड़ तक नहीं पहुंचा जा रहा है।




