Shahjahanpur News : बाइकों के टकराने मां बेटे समेत चार घायल,दो जिला रेफर
दो बाइकें आपस में टकरा गई जिससे बाइक पर सवार पांच लोगो में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया

shahjahanpur
8:55 PM, August 18, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। रविवार दोपहर खुटार पूरनपुर मार्ग पर लोहंगापुर जंगल के पास स्थित गुरुद्वारे के पास दो बाइकें आपस में टकरा गई जिससे बाइक पर सवार पांच लोगो में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां से डाक्टरों ने दो की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
रविवार को जनपद पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव खांडेपुर निवासी काशिम अली अपनी बीवी नियाजमीन,और सात वर्षीय बच्चे शहवान के साथ बाइक से अपनी ससुराल पूरनपुर जा रहे थे।उधर खुटार क्षेत्र के गांव ररुआ निवासी दिनेश कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल अपने तयेरे भाई मनोज पुत्र तेजराम के साथ कजरी गांव को धान की निराई के लिए जा रहे थे गुरुद्वारा के पास बाइकें टकरा गई जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से चार घायलों को खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों ने घायल दिनेश तथा कासिम की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
इमरजेंसी में डाक्टर नदारद,फार्मासिस्ट व वार्ड बॉय कर रहे इलाज
हादसे के बाद एम्बुलेंस मरीजों को लेकर अस्पताल पहुंची तो वहां पर कोई डाक्टर मोजूद नहीं था घायलों का इलाज फार्मासिस्ट व वार्ड बॉय द्वारा किया गया और करीब 20मिनट बाद चिकित्सा प्रभारी संजीव कुमार ने पहुंचकर स्थित को संभाला
प्राप्त जानकारी के अनुसार खुटार सीएचसी पर बंडा सीएचसी के डाक्टर संदीप शुक्ला से इमरजेंसी संभालने को कहा गया था लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचे।
नगर खुटार की मुख्य मार्केट में भारी ट्रक के निकलने से लगभग बीस मिनट तक जाम में फंसीं रहीएम्बुलेंस




