Shahjahanpur News : पुलिस जांच में पिता निकला अपने पांच वर्षीय पुत्र का कातिल
पांच साल के बेटे गौरव को गांव के बाबूराम पुत्र दुलारे ने चार अज्ञात लोगों के साथ मिलकर अगवा कर लिया

shahjahanpur
6:24 AM, September 4, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
सिंधौली शाहजहांपुर। घटना जनपद के सिंधौली थाना क्षेत्र की है जहां क्षेत्र के गांव तिउलक निवासी संजीव पुत्र मिडई लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पांच साल के बेटे गौरव को गांव के बाबूराम पुत्र दुलारे ने चार अज्ञात लोगों के साथ मिलकर अगवा कर लिया है जिस पर पुलिस ने जांच के दौरान पिता की निशान देही पर पुत्र के शव को खनौत नदी से बरामद कर लिया है और पूछ ताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया है कि बच्चों के विवाद में बाबूराम की पत्नी ने उसकी पत्नी को पीटा था इसलिए उसने अपने पुत्र को दवाई लाने के बहाने लाकर नदी की रेलिंग से धक्का दे ताकि वह अपने विरोधियों को जेल भिजवा सके पुलिस ने पिता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।




