Shahjahanpur News : चालक स्कूल की नाबालिग लड़की से कर रहा था छेड़ छाड़ लोगों ने पकड़कर पहुंचाया थाने
एक गांव की एक नाबालिग लड़की नगर स्थित एक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ती है वह प्रतिद्न गांव से विद्यालय आती जाती है उसे गैर समुदाय का एक रिक्शा चालक स्कूल आने जाने के समय बुरी नीयत से देखता था आरोप

shahjahanpur
12:51 PM, August 13, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। मामला खुटार थाना क्षेत्र का है एक गांव की एक नाबालिग लड़की नगर स्थित एक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ती है वह प्रतिद्न गांव से विद्यालय आती जाती है उसे गैर समुदाय का एक रिक्शा चालक स्कूल आने जाने के समय बुरी नीयत से देखता था आरोप है कि मगंलवार को स्कूल आते समय किशोरी को रिक्शा चालक ने नकाशा बाजार के पास जबरन रिक्शा में खींच लिया तब तक पीछे से आ रहे गांव के स्कूली बच्चों ने बाक्या को देखा और लड़की को उससे बचाया तथा रिक्शा चालक और उसके साथी को मौके पर पकड़ लिया जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए परिजनों ने रिक्शा चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि उसका साथी मौके से भाग गया।
किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है।




