Shahjahanpur News : नालियां चोक जरा सी बारिश में उफनाया पानी
नालियां चोक जरा सी बारिश में उफनाया पानी

shahjahanpur
5:43 PM, August 16, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। नगर में नालियों की सफाई व्यवस्था की पोल थोड़ी सी बरसात होने पर ही खुल जाती है नालियां उफना जाती हैं नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है।
जबकि बताया जाता है कि प्रत्येक मगंलवार को नालियों की सफाई भी की जाती है बाबजूद इसके पानी बरसने पर नालियां उफना जाती हैं कहीं कहीं पर जल निकास की व्यवस्था को भी बाधित कर दिया गया है यह भी नालियों के उफनाने का कारण हो सकता है लेकिन लोगों के मुताबिक इन समस्यायों को हल कराने की जिम्मेदारी भी नगरपंचायत की ही है।




