Shahjahanpur News : आवारा पशु को बचाने के चक्कर में पलटी डबल डेकर बस, 20 यात्री घायल

लखीमपुर से मुंबई जा रही एक अनियंत्रित डबल डेकर बस सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार लगभग 20 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

news-img

shahjahanpur

11:20 AM, March 10, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

शाहजहांपुर। जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ लखीमपुर से मुंबई जा रही एक अनियंत्रित डबल डेकर बस सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार लगभग 20 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

​यह घटना थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के जेरा रहीमपुर गांव के पास स्टेट हाईवे पर हुई। चश्मदीदों के मुताबिक, बस की रफ्तार तेज थी, तभी अचानक सड़क पर एक आवारा पशु आ गया। चालक ने पशु को बचाने की कोशिश में बस से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बस सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।

​हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और स्थानीय लोगों की मदद से बस के शीशे तोड़कर फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद सभी घायलों को तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक 4 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

​घटनास्थल पर फिलहाल पुलिस बल तैनात है और क्रेन की मदद से बस को सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यातायात प्रभावित न हो। पुलिस प्रशासन का कहना है कि राहत कार्य पूरा कर लिया गया है और यात्रियों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.