Shahjahanpur news : डीएम ने धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधाओं पर दिया जोर
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को पुवायां मंडी स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

shahjahanpur
6:57 PM, November 7, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
पुवायां, शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को पुवायां मंडी स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने धान खरीद की स्थिति, किसानों के पंजीकरण और केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान बेचने के लिए आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
डीएम ने क्रय केंद्र पर किसानों के बैठने, छाया और पेयजल सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही धान खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसानों की सुविधा और उनके हित सर्वोपरि हैं। धान खरीद में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी हुई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




