Shahjahanpur news : डायल 112 की गाड़ी पलटी, चार पीआरबी पुलिस कर्मी घायल,ज़िला रेफर
इवेंट पर जा रही डायल 112 पीआरबी पुलिस की गाड़ी अचानक पलट गई गाड़ी में सवार चार पुलिस कर्मी घायल हो गए।

sonbhadra
5:15 PM, January 17, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। शनिवार को इवेंट पर जा रही डायल 112 पीआरबी पुलिस की गाड़ी अचानक पलट गई गाड़ी में सवार चार पुलिस कर्मी घायल हो गए जिन्हें खुटार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उन्हें जिला रेफर कर दिया गया है हालांकि घायलों की हालत ठीक बताई जा रही है।
घटना खुटार–मैलानी मार्ग पर मैलानी बार्डर के पास की है गाड़ी में चार पीआरबी पुलिस कर्मी अजय कुमार, विपिन कुमार,राकेश कुमार,पवन कुमार सवार थे जोकि हंसपुर गाँव से मिली मारपीट की सूचना पर हँसपुर जा रहे थे तभी अचानक सामने एक वाहन आ गया जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और रोड के पास खंती में पलट गई चारों पुलिस कर्मियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।




