Shahjahanpur News : आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विकास खंड कार्यालय पर प्रदर्शन
ग्रामीणों का कहना है कि गांव से लगभग एक डेढ़ किलोमीटर दूर गांव का आंगनवाड़ी केन्द्र बनवाया जा रहा है

shahjahanpur
10:27 PM, August 31, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत खंडसार के राजस्व ग्राम खजुरिया में बनवाए जा रहे आंगनवाड़ी केन्द्र को लेकर ग्राम खजुरिया के कई ग्रामीण विकास खंड कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव से लगभग एक डेढ़ किलोमीटर दूर गांव का आंगनवाड़ी केन्द्र बनवाया जा रहा है निर्माणाधीन केंद्र से कुछ दूरी पर मृत पशुओं के डाले जाने वाला स्थान है केन्द्र को जाने वाले रास्ते में आवारा कुत्ते बैठे रहते हैं छोटे छोटे बच्चे इतनी दूर नहीं जा पाएंगे और खतरा भी बना रहेगा ग्रामीण गांव में ही आंगनवाड़ी केन्द्र बनवाने की मांग कर रहे हैं।




