Shahjahanpur news : पंचायत घर के पीछे झाड़ियों में मिला बुजुर्ग का सड़ा-गला शव, मचा हड़कंप
रूजहा खुर्द कला में रविवार को पंचायत घर एवं अन्नपूर्णा भवन के पीछे गन्ने के खेत के किनारे झाड़ियों में करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई।

shahjahanpur
5:25 PM, October 4, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम रूजहा खुर्द कला में रविवार को पंचायत घर एवं अन्नपूर्णा भवन के पीछे गन्ने के खेत के किनारे झाड़ियों में करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची खुटार पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। मामले की जानकारी मिलने पर पुवायां क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक की पहचान गांव निवासी संतराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से कमजोर थे। शव काफी पुराना और सड़ा-गला होने के कारण प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।




